Saturday, 25 January 2020

Those who try , never defeat ( कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती हैं।)

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ,
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती ।
:
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चढती हैं;
चढती दीवारों पर , सौ बार फिसलती हैं।।

मन का विश्वास रगो में साहस भरता हैं,
चढकर गिरना , गिरकर चढना ना अखरता हैं।
:
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती ;
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ।।

दुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता हैं ,
जा जाकर खाली हाथ लौट आता हैं ।
:
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में ;
बढता दुगुना उत्साह इसी हैरानी में ।।

मुुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती ,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।
:
असफलता एक चुनौती हैं , इसे स्वीकार करों;
क्या कमी रह गयी , देखों और सुधार करों ।।

जब तक न सफल हो , नींद चैन से त्यागो तुम ;
संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम ।
:
कुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होती ;
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ।।




No comments:

Post a Comment